30 अगस्त 2016 - 19:24
ईरान के खिलाफ सऊदी अरब आतंकी समूहों का भरपूर समर्थन कर रहा है।

मेह्र समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्ददीन बुरुजर्दी ने अल-अहेद के साथ बातचीत में क्षेत्र में सऊदी अरब की नकारात्मक रणनीति की ओर इशारा करते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ सऊदी अरब आतंकी समूहों का भरपूर समर्थन कर रहा है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: मेह्र समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्ददीन बुरुजर्दी ने अल-अहेद के साथ बातचीत में क्षेत्र में सऊदी अरब की नकारात्मक रणनीति की ओर इशारा करते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ सऊदी अरब आतंकी समूहों का भरपूर समर्थन कर रहा है। बुरूजर्दी ने कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए आतंकवादी समूहों की व्यापक स्तर पर मदद कर रहा है। बुरुजर्दी ने ईरान में सऊदी अरब की खुफिया एजेंसी से जुड़े आतंकवादी गुटों की गिरफ्तारी के बारे में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हाल ही में गिरफ्तार आतंकियों ने ईरानी सुरक्षा एजेंसियों को सऊदी अरब की ओर से आतंकवादियों के समर्थन के बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं। बुरुजर्दी ने ईरान और रूस के आपसी सहयोग के बारे में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान और रूस के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग जारी है और आतंकवाद के खिलाफ रूस, ईरान, इराक और सीरिया के बीच महत्वपूर्ण गठबंधन है जिसका केंद्रीय कार्यालय बगदाद में सक्रिय है और ईरान अपने सहयोगियों को आतंकवादियों के विरूद्ध कार्रवाई के संबंध में अपने एयरबेस से ईंधन भरने और उड़ान भरने की अनुमति अपने संविधान के अनुसार दे रहा है।